Gun Gun Guna – Agneepath – Lyrics In Hindi

Gun-Gun-Guna---Agneepath---Lyrics-In-Hindi

Gun Gun Guna Song Lyrics from Agneepath: The song is sung by Sunidhi Chauhan and Udit Narayan, composed by Ajay-Atul with lyrics written by Amitabh Bhattacharya and it features Hrithik Roshan and Priyanka Chopra.

गीत: गुन गुन गुन
गायक:सुनिधि चौहान, उदित नारायण
एल्बम:अग्निपथ
गीतकार:अमिताभ भट्टाचार्य
संगीत:अजय-अतुल

Gun Gun Guna – Agneepath – Lyrics In Hindi

गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे
गुन गुन गुना ये गाना रे
गुन गुन गुना रे…

मायूसियों के चोंगे उतार के फेंक दे न सारे
कैंडल ये शाम का फूँक रात का केक काट प्यारे
सीखा न तूने यार हमनें मगर सिखाया रे
दमदार नुस्खा यार हमने जो आज़माया रे
आँसुओं का चूरन चबा के हमने कौर मारा रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे
गुन गुन गुना ये गाना रे…

है सर पे तेरे उलझनों के जो ये टोकरे
ला हमको दे दे हल्का हो जा रे तू छोकरे
जो तेरी नींदें अपनी नाख़ून से नोंच ले
वो दर्द सारे जलते चूल्हे में तू झोंक रे
ज़िन्दगी के राशन में, ग़म का कोटा ज़्यादा है
ब्लैक में खरीदेंगे ख़ुशियों का पिटारा रे
गुन गुन गुना रे…

तू मुँह फुला दे तो ये सूरज भी ढलने लगे
अरे तू मुस्कुरा दे तो चाँद का बल्ब जलने लगे
तू चुप रहे तो मानो बहरी लगे ज़िन्दगी
तू बोल दे तो परदे कानों के खुलने लगे
एक बंद बोतल के जैसा काहे बैठा है
हाल-ए-दिल से भर दे ना ग्लास ये हमारा रे
गुन गुन गुना रे…

बिंदास हो के हर ग़म को यार खूँटी पे टाँग दूँगा
थोड़ा उधार मैं इत्मीनान तुमसे ही लूँगा
हे सीखा है मैंने यार जो तुमने सिखाया रे
दमदार नुस्खा यार मैंने भी आज़माया रे
आसुओं का चूरन चबा के मैंने डकार मारा रे
गुन गुन गुना रे…

More Songs Of: Amitabh Bhattacharya
-> Aira Gaira – Kalank – Lyrics In Hindi
-> Kalank Title Song – Arijit Singh – Lyrics In Hindi
-> Kashmir Main Tu Kanyakumari – Chennai Express – Lyrics In Hindi

Video Song Of: Gun Gun Gunna Re

Summary

Song: Gun Gun Gunna
Singer: Sunidhi Chauhan, Udit Narayan
Album :Agneepath
Lyricist: Amitabh Bhattacharya
Music: Ajay-Atul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *