जोगी जी वाह Jogi Ji Wah Hindi Lyrics – Nadiya Ke Paar

Jogi Ji Wah Hindi Lyrics - Nadiya Ke Paar

Jogi Ji Wah Lyrics in Hindi From Movie Nadiya Ke Paar (1982), The Evergreen Song is Sung by Hemlata (Lata Bhatt), Chandrani Mukherjee, Jaspal Singh. And Music Lyrics is written by Ravindra Jain, And Song Composed by Ravindra Jain. Music Label by Rajshri Music.

गीत:जोगी जी वाह
गायक:हेमलता (लता भट्ट), चंद्रानी मुखर्जी, जसपाल सिंह
गीतकार:रवींद्र जैन
संगीत:रवींद्र जैन
फिल्म:नदिया के पार

Jogi Ji Wah Lyrics in Hindi

जोगी जी धीरे धीरे जोगी जी वाह जोगी जी
नदी के तीरे तीरे, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी कोई ढूँढे मूँगा कोई ढूँढे मोतिया
हम ढूँढे अपनी जोगनिया को

जोगी जी ढूँढ के ला दो, जोगी जी वाह जोगी जी
मिला दो हमें मिला दो, जोगी जी वाह जोगी जी

फागुन आयो ओ मस्ती लायो
भरके मारे पिचकारी सा रा रा रा रा
रंग लेके ओ जंग लेके
गावे जोगी रातें जागी सारी आ रा र र र र रा
जोगीरा आ रा र र र र रा
जोगीरा आ रा र र र र रा

जोगी जी नींद ना आवे, जोगी जी वाह जोगी जी
सजन की याद सतावे, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी प्रेम का रोग लगा हमको
कोई इसकी दवा जदि हो तो कहो
बुरी है ये बीमारी, जोगी जी वाह जोगी जी
लगे है दुनिया खारी, जोगी जी वाह जोगी जी

सारे गाँव की गोरियाँ रंग गई हम पे डार
पर जिसके रंग हम रंगे छुप गई वो गुलनार
छुप गईं वो गुलनार जोगी जी सूना है सँसार
छुप गईं वो गुलनार जोगी जी सूना है सँसार

बिना उसे रंग लगाए, जोगी जी वाह जोगी जी
ये फागुन लौट ना जाए, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी कोई ढूँढे मूँगा कोई ढूँढे मोतिया
हम ढूँढे अपनी जोगनिया को
जोगी जी ढूँढ के ला दो, जोगी जी वाह जोगी जी
मिला दो हमें मिला दो, जोगी जी वाह जोगी जी

छुपते डोले राधिका ढूँढ सके घनश्याम
कान्हा बोले लाज का आज के दिन क्या काम
लाज का है क्या काम के होली खेले सारा गाँव
लाज का है क्या काम के होली खेले सारा गाँव

रंगी है कब से राधा जोगी जी वाह जोगी जी
मिलन में फिर क्यों बाधा जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी प्रेम का रोग लगा हमको
कोई इसकी दवा जदि हो तो कहो
बुरी है ये बीमारी, जोगी जी वाह जोगी जी
लगे है दुनिया खारी, जोगी जी वाह जोगी जी

हमरी जोगन का पता उसके गहरे नैन
नैनं से घायल करे बैनन से बेचैन
देखन को वो नैन जोगी जी मनवा है बेचैन
देखन को वो नैन जोगी जी मनवा है बेचैन

लड़कपन जाने को है जोगी जी वाह जोगी जी
जवानी आने को है जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी कोई ढूँढे मूँगा कोई ढूँढे मोतिया
हम ढूँढे अपनी जोगनिया को

जो तेरा प्रेम है सच्चा, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगनिया मिलेगी बच्चा, जोगी जी वाह जोगी जी

जंतर मंतर टोटका, भस्मिया ताबीज
पी को बस में कर सके दे दो ऐसी चीज़
दे दो ऐसी चीज़ जोगी जी साजन जाए रीझ
दे दो ऐसी चीज़ जोगी जी साजन जाए रीझ

हमारे पीछे पीछे जोगी जी वाह जोगी जी
पड़े वो आखें मीछे जोगी जी वाह जोगी जी

जोगी जी प्रेम का रोग लगा हमको
कोई इसकी दवा जदि हो तो कहो
बुरी है ये बीमारी, जोगी जी वाह जोगी जी
लगे है दुनिया खारी, जोगी जी वाह जोगी जी

जोगी जी धीरे धीरे जोगी जी वाह जोगी जी
नदी के तीरे तीरे, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी ढूंढ के ला दो, जोगी जी वाह जोगी जी
मिला दो हमें मिला दो, जोगी जी वाह जोगी जी

जो तेरा प्रेम है सच्चा, जोगी जी वाह जोगी जी
जोगनिया मिलेगी बच्चा, जोगी जी वाह जोगी जी

Click Here to Jogi Ji Wah Lyrics in English:-

Related Song From Movie Nadiya Ke Paar:
# Kaun Disa Mein
Jab Tak Poore Na
Sanchee Kahe Tohe
Gunja Re

Video Song of Jogi Ji Wah:

Summary

Song: Jogi Ji Wah
Movie: Nadiya Ke Paar 1982
Singer: Hemlata (Lata Bhatt), Chandrani Mukherjee, Jaspal Singh
Music: Ravindra Jain
Lyrics: Ravindra Jain
Music Label: Rajshri Music

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *