Aye Mere Watan Ke Logo – hindilyricsbox-Hindi Song Lyrics https://hindilyricsbox.com Sat, 07 May 2022 05:55:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.3 https://hindilyricsbox.com/wp-content/uploads/2019/12/icon-2.png Aye Mere Watan Ke Logo – hindilyricsbox-Hindi Song Lyrics https://hindilyricsbox.com 32 32 Aye Mere Watan Ke Logo – Lata Mangeshkar – Lyrics In Hindi https://hindilyricsbox.com/aye-mere-watan-ke-logo-lata-mangeshkar-lyrics-in-hindi/ https://hindilyricsbox.com/aye-mere-watan-ke-logo-lata-mangeshkar-lyrics-in-hindi/#respond Thu, 21 May 2020 05:38:17 +0000 https://hindilyricsbox.com/?p=2608 Aye Mere Watan Ke Logon song lyrics in Hindi sung by Lata Mangeshkar. Lyrics of Mere Watan Ke Logon song were […] Read More

The post Aye Mere Watan Ke Logo – Lata Mangeshkar – Lyrics In Hindi appeared first on hindilyricsbox-Hindi Song Lyrics.

]]>
Aye Mere Watan Ke Logon song lyrics in Hindi sung by Lata Mangeshkar. Lyrics of Mere Watan Ke Logon song were penned by Kavi Pradeep and composed by C. Ramchandra.

गीत का शीर्षक: ऐ मेरे वतन के लोगो गीत
गायक: लता मंगेशकर
गीत: कवि प्रदीप
संगीत: सी। रामचंद्र
संगीत लेबल: सारेगामा

Aye Mere Watan Ke Logo – Lata Mangeshkar – Lyrics In Hindi

ऐ मेरे वतन के लोगों..तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए

कुछ याद उन्हें भी कर लो..
कुछ याद उन्हें भी कर लो..
(जो लौट के घर न आए) x 2

(ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी) x 2

जब घायल हुआ हिमालय
खतरे में पड़ी आज़ादी
(जब तक थी साँस लड़े वो) x 2

फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब देश में थी दीवाली
वो खेल रहे थे होली
(जब हम बैठे थे घरों में) x 2
वो झेल रहे थे गोली

थे धन्य जवान वो अपने
थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी

(कोई सिख कोई जाट मराठा) x 2
(कोई गुरखा कोई मदरासी) x 2
सरहद पर मरनेवाला..
सरहद पर मरनेवाला

हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर
वो खून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी

थी खून से लथ-पथ काया
फिर भी बन्दूक उठाके
दस-दस को एक ने मारा
फिर गिर गये होश गँवा के

(जब अन्त-समय आया तो
कह गए के अब मरते हैं) x 2

खुश रहना देश के प्यारों..
खुश रहना देश के प्यारों
(अब हम तो सफ़र करते हैं) x 2

क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी

(जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द की सेना ) x 2

जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द..

More related Songs by Lata Mangeshkar:
# Rim Jhim Gire Sawan Lyrics
# Mere Rang Mein Rangne Wali
# Mera dil bhi kitna pagal hai

Music Video of Aye Mere Watan Ke Logo:

Summary

Song Title: Aye Mere Watan Ke Logo Lyrics
Singer: Lata Mangeshkar
Lyrics: Kavi Pradeep
Music: C. Ramchandra
Music label: Saregama

The post Aye Mere Watan Ke Logo – Lata Mangeshkar – Lyrics In Hindi appeared first on hindilyricsbox-Hindi Song Lyrics.

]]>
https://hindilyricsbox.com/aye-mere-watan-ke-logo-lata-mangeshkar-lyrics-in-hindi/feed/ 0