ZNMD Poems – Zindagi Na Milegi Dobara – Lyrics In Hindi

ZNMD-Poems---Zindagi-Na-Milegi-Dobara---Lyrics-In-Hindi

Javed Akhtar has written some great stuff for movie Zindagi Na Milegi Dobara. Listen to ZNMD character Imraan’s poems in Farhan Akhtar’s voice written by Javed Akhtar. Farhan Akhtar tweeted that ZNMD team is going to release these poems

गायक: फरहान अख्तर
एल्बम:ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा
गीतकार:जावेद अख्तर
निर्देशक:जोया अख्तर

ZNMD Poems – Zindagi Na Milegi Dobara – Lyrics In Hindi

Poem 1

जब जब दर्द का बादल छाया,
जब गम का साया लहराया
जब आँसू पलकों तक आया, जब ये तनहा दिल घबराया हमने दिल को ये समझाया, दिल आखिर तू क्यों रोता है..दुनिया में युही होता है..ये जो गहरे सन्नाटे हैं..वक्त ने सब को ही बांटे हैं थोडा गम है सबका किस्सा..थोड़ी धुप है सब का हिस्सा आँख तेरी बेकार ही नम है, हर पल एक नया मौसम है क्यूँ तू ऐसे पल खोता है..दिल आखिर तू क्यूँ रोता है..

Poem 2

पिघले नीलम सा बहता हुआ ये समां
नीली नीली सी खामोशियाँ  न कहीं है ज़मीन, न कहीं आसमान  सरसराती हुई टहनियाँ, पत्तियां  कह रहीं हैं की बस एक तुम हो यहाँ..   सिर्फ मैं हूँ..मेरी साँसें हैं..मेरी धड़कने  ऐसी गहराइयाँ, ऐसी तन्हाइयां, और मैं… सिर्फ मैं.. अपने होने पे मुझको यकीन आ गया..

Poem 3

एक बात होटों तक है जो आई नहीं
बस आँखों से है झांकती तुमसे कभी मुझसे कभी कुछ लब्ज है वो मांगती जिनको पहन के होटों तक आ जाए वो आवाज़ की बाहों में बाहें डाल के इठलाये वो लेकिन जो ये एक बात है एहसास ही एहसास है खुशबु सी जैसे हवा में है तैरती खुशबु जो बेआवाज़ है जिसका पता तुमको भी है, जिसकी खबर मुझको भी है दुनिया से भी छुपता नहीं, ये जाने कैसा राज है । 

Poem 4

दिलो में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम..
नज़र में ख्वाबों की बिजलियाँ लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम.. हवा के झोकों के जैसे आज़ाद रहना सीखो  तुम एक दरिया के जैसे लहरों में बहना सीखो.. हर एक लम्हें से तुम मिलो खोले अपनी बाहें हर एक पल एक नया समां देखे ये निगाहें..  जो अपनी आखों में हैरानियाँ लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम.. दिलो में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो तो जिंदा हो तुम..

More Songs Of: Zindagi Na Milegi Dobara
-> SOORAJ KI BAAHON MEIN – ZINDAGI NA MILEGI DOBARA -LYRICS IN HINDI
-> DER LAGI LEKIN – ZINDAGI NA MILEGI DOBARA – LYRICS IN HINDI
-> IK JUNOON – ZINDAGI NA MILEGI DOBARA – LYRICS IN HINDI
-> KHAABON KE PARINDEY – ZINDAGI NA MILEGI DOBARA – LYRICS IN HINDI
-> DIL DHADAKNE DO – ZINDAGI NA MILEGI DOBARA – LYRICS IN HINDI

Video Of: Zindagi Na Milegi Dobara Poems

Summary

Singer: Farhan Akhtar
Album: Zindagi Na Milegi Dobara
Lyricist: Javed Akhtar
Director: Zoya Akhtar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *