आरती कीजे राम की Aarti Kije Ram Ki Hindi Lyrics – Sohini Mishra

Aarti Kije Ram Ki Hindi Lyrics - Sohini Mishra

Aarti Kije Ram Ki Lyrics in Hindi. The Latest Bhakti Song is Sung by Sohini Mishra. And Music Lyrics is written by Suresh Yash. And Song Composed by Sohini Mishra. Music Label by Vianet Media.

गीत:आरती कीजे राम की
गायक:सोहिनी मिश्रा
गीतकार:सुरेश यश
संगीत:सोहिनी मिश्रा

Aarti Kije Ram Ki Lyrics in Hindi

आरती कीजे श्री रामलला की आरती कीजे श्री रामलला की
रघुनंदन सम्पूर्ण कला की रघुनंदन सम्पूर्ण कला की
आरती कीजे श्री रामलला की

नारायण नर बनकर आये रघुकुल नंदन राम कहाये
नारायण नर बनकर आये रघुकुल नंदन राम कहाये
कौशल्यासुत राजिवलोचन दशरथसूत हरी भवभय मोचन
आरती कीजे श्री रामलला की

भरत लखन शत्रुघन समेता प्रगटे अवध में कृपानिकेता
भरत लखन शत्रुघन समेता प्रगटे अवध में कृपानिकेता
धनुष बाण दिव्य दिव्यायुद्ध धारी जन मन रंजन अवध बिहारी
आरती कीजे श्री रामलला की

गुरु वशिष्ठ से विद्या पाये विश्वामित्र का यज्ञ बचाये
गुरु वशिष्ठ से विद्या पाये विश्वामित्र का यज्ञ बचाये
तार अहिल्या मिथिला आये जनकसुता से ब्याह रचाये
आरती कीजे श्री रामलला की

पिता वचन हित वन को धाये रावण वध कर अवध को आये
पिता वचन हित वन को धाये रावण वध कर अवध को आये
सिय संग सिंघासन को सजाये रामराज त्रिभुवन में लाये
आरती कीजे श्री रामलला की

जय जय मर्यादा अवतारी जय जय धनुष बाण के धारी
जय जय मर्यादा अवतारी जय जय धनुष बाण के धारी
जय सीतापति जय असुरारी जय रघुनायक अवध बिहारी
आरती कीजे श्री रामलला की

राम सिया की आरती पावनि सकल दोष दुःख ताप नसावनि
राम सिया की आरती पावनि सकल दोष दुःख ताप नसावनि
शिव आज इंद्र संत मन भावनि पंचरोग त्रय ताप मिटावनि
आरती कीजे श्री रामलला की

राम चरण में जो चित लावे प्रेम भक्ति से गुण यश गावे
राम चरण में जो चित लावे प्रेम भक्ति से गुण यश गावे
अक्षय सुख यश वैभव पावे अंत काल भव से तर जावे
आरती कीजे श्री रामलला की रघुनंदन सम्पूर्ण कला की
आरती कीजे श्री रामलला की

Click Here to Aarti Kije Ram Ki Lyrics in English:-

Related More Bhakti Song:
# Jai Shree Ram
Sita Ram Kahiye
Ayodhya Saji Hai
Humare Ram Aye Hai
Raam Aayenge

Video Song of Aarti Kije Ram Ki:

Summary

Song: Aarti Kije Ram Ki
Singer: Sohini Mishra
Lyrics: Suresh Yash
Music: Sohini Mishra
Music Label: Vianet Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *